9721452881 | sunbeamghazipur2019@gmail.com Affiliated To C.B.S.E | 2131675 School Code | 70432

Awards and Achievements

image

गाजीपुर: सनबीम स्कूल महराजगंज के नन्हे विद्यार्थियों ने जिला कारागार में किया वृक्षारोपण

22/07/2026 00:00:00

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में जिला कारागार, गाजीपुर परिसर में सनबीम स्कूल, महराजगंज के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। जिला जेल के तरफ से बच्चों और अध्यापकों को रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी किया गया।