9721452881 | sunbeamghazipur2019@gmail.com Affiliated To C.B.S.E | 2131675 School Code | 70432

Awards and Achievements

image

सनबीम स्कूल महाराजगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देश की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएं छात्र-छात्राएं

15/08/2026 00:00:00

Ghazipur: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनबीम स्कूल महाराजगंज, गाजीपुर में राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।